फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डेढ़ महीने में चिट्टा तस्करी के 24 मामले, 46 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। इस साल की शुरुआत से ही कांगड़ा पुलिस चिट्टा तस्करी के खिलाफ विशेष मुहिम चला रही है। जनवरी से अब तक जिले में हर दिन एनडीपीएस के तहत चिट्टा तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। डेढ़ महीने (47 दिन) में 24 मामले चिट्टा तस्करी से जुड़े दर्ज किए हैं, जिसमें 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 41 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस की जांच से यह भी सामने आया है कि तस्कर अब स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को अपना निशाना बना रहे हैं। पहले ड्रग पेडलर के माध्यम से इस धंधे को चलाया जा रहा था, फिर महिलाओं को इसमें शामिल किया गया। अब नशा सौदागर युवाओं को नशे की लत लगा कर उन्हें इस अवैध धंधे में धकेल रहे हैं। कांगड़ा पुलिस ने इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति की जांच करना शुरू कर दिया है, और पांच नशा तस्करों की संपत्ति जब्त करने के लिए मंजूरी लेने की फाइल भी संबंधित अधिकारियों को भेज दी है। इसके अलावा, जवाली के एक नशा तस्कर आरोपी की संपत्ति नीलाम करने की मंजूरी मिल चुकी है।

हर दिन जिले में हर पुलिस थाना के अंतर्गत चिट्टे के मामले सामने आ रहे हैं। अभिभावक और अध्यापक भी ध्यान रखें कि जो बच्चे स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं, उन पर नजर रखें। जिला पुलिस की ओर से बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है।
विज्ञापन

-हितेष लखनपाल, एएसपी कांगड़ा

स्कूलों में नशा बिक्री और विद्यार्थी नशा तो नहीं कर रहे हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखने के लिए ड्रग्स प्रहरी सेल बनाए हैं। अभी तक जिले में ऐसा मामला सामने नहीं आया है। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

- विकास महाजन, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें