पंचरुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत सलियाणा निवासी पंकज की संदिग्ध मौत मामले में सोमवार को भी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जाकर छानबीन की। साथ ही मृतक के परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए।
डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी परिवार के घर में भी जांच-पड़ताल की है। साथ ही मृतक के परिजनों से भी मामले को लेकर बातचीत की। पंकज 18 जनवरी को लापता हुआ था और 12 फरवरी को उसका शव ज्वालामुखी के सुरानी जंगल में मिला था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।