फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18-44 आयु वर्ग के 24,050 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन: डीसी

विज्ञापन
बड़ोई में कोरोना टीका लगवाते हुए युवती। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा जिले में 18 से लेकर 44 आयु वर्ग के 24,050 लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए जिले में 157 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन

हालांकि सोमवार को 21000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए सोमवार, मंगलवार और बुधवार सप्ताह में तीन दिन कोविड वैक्सीन के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही आज से ही टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को कवर किया जा सके और कोविड के संक्रमण से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा शिक्षकों और आयुर्वेदिक कर्मचारियों की सेवाएं भी लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को टीकाकरण की सुविधा मिले, इसके लिए भी कारगर कदम उठाए गए हैं। जिला स्तर पर भी टीकाकरण अभियान की सुचारु मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को बिना स्टाल बुकिंग के भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को भी टीकाकरण अभियान में भाग लेने की दिक्कत नहीं आए। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड से निपटने के लिए सरकार तथा प्रशासन कारगर कदम उठा रहा है तथा इसमें आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें