धर्मशाला। कांगड़ा जिले में कोविड संक्रमितों के स्वस्थ की रफ्तार में काफी बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को जिले में 118 कोविड संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जबकि 31 कोविड पॉजिटिव के नए मामले आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है।
अब जिले में कोविड के एक्टिव मामले 605 रह गए हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सभी संक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां और आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 45,678 मामले कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आ चुके हैं।
44,045 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वर्तमान में एक्टिव केस 605 हैं और 1024 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को टांडा मेडिकल कालेज में उपचाराधीन जालग जयसिंहपुर के 86 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।