पंचरुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना पंचरुखी के तहत गांव चथममी पुल के पास पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मंडी के तीन युवकों को 2.18 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नंद लाल ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नाका लगाया हुआ था।
इस दौरान एक ऑल्टो को रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 2.18 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसमें चालक ओम प्रकाश गाड़ी गांव ग्रामन, डाकघर शीलवधानी, धर्म सिंह और कमलेश कुमार गांव झगरकोट, तहसील पद्धर, जिला मंडी को मौके पर पुलिस टीम ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।