फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनय को मिस्टर, दीक्षा को मिस फेयरवेल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुलेर (कांगड़ा)। चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (गुलेर) में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. केएस अत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विदाई समारोह के दौरान बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष, बीएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष, बीकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को विदाई पार्टी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर मिस्टर फेयरवेल के रूप में विनय और मिस फेयरवेल के रूप में दीक्षा चौधरी को चुना गया। मिस्टर पर्सनेलिटी के रूप में सुखदीप सूद व मिस पर्सनेलिटी के रूप में करिश्मा को चुना गया। प्राचार्य डा. केएस अत्री ने सभी छात्रों को समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर महाविद्यालय का बाकी स्टाफ भी उपस्थित रहा। कॉलेज के छात्र-छात्राओं अवंतिका, ममता, कनिका, अंकित, प्रेमका, गौरव, प्रियंका, शिवानी, विशाल, शीतल, अमनदीप, अनुराधा, नीतीश, दीक्षा व करण आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें