फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट सीजन में कचरा नहीं करेगा पर्यटकों का स्वागत

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
धर्मशाला। इसी माह से शुरू हो रहे पर्यटन सीजन की तैयारियों की समीक्षा जिलाधीश संदीप कुमार ने की। बैठक में पर्यटन नगरी में जगह-जगह पड़े कचरे की समस्या को होटल व्यवसायियों ने उठाया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को कचरे के सही निष्पादन के लिए उचित कदम उठाने का आह्वान किया। इस पर जिलाधीश ने नगर निगम धर्मशाला को पर्यटन सीजन के दौरान कूड़े के लगे ढेरों को उठाने के खास प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं चामुंडा और भागसूनाग मंदिरों से कूड़े-कचरे के निष्पादन के लिए भी कड़े कदम उठाने को कहा। इसके अलावा चामुंडा में सीवेज की व्यवस्था न होने का मुद्दा भी जिलाधीश के समक्ष उठाया गया। होटल व्यवसायियों का कहना था कि धार्मिक नगरी चामुंडा में सीवेज की सुविधा न होने के कारण उन्हें खासी दिक्कतें पेश आती हैं। वही इस दौरान जिलाधीश कांगड़ा ने उपस्थित अधिकारियों को होटल व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीर से लेने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
इस दौरान उनके साथ जिला पर्यटन अधिकारी डा. मधु चौधरी, एएसपी आकृति शर्मा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी बांबा सहित अन्य होटलियर्स और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें