बीएसएनएल कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
जवाली (कांगड़ा)। बीएसएनएल ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल के आह्वान पर उपमंडल अधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। सोमवार को प्रधान प्रभात सिंह की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया।
इसमें पुरानी लंबित पड़ी मांगें 4 जी स्पेक्ट्रम, पेंशन कंट्रीब्यूशन, पेंशन रिवीजन, सेकेंड पीआरसी में हुई त्रुटियों को ठीक करने की मांग शामिल रही। इस मौके पर भारत संचार निगम के शाखा सचिव राजकुमार, बलवीर सिंह, शाखा प्रधान प्रभात चंद, कोषाध्यक्ष करतार सिंह, जीत सिंह, पूर्ण सिंह, जगरूप सिंह, बलवीर सिंह, राजकुमारी, रणवीर सिंह, महेंद्र सिंह और राय सिंह आदि मौजूद रहे।
---