शाहपुर (कांगड़ा)। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से दरगेला में खंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें आयोजित लोक नृत्य, समूह गान और नाटक प्रतियोगिता में त्रिगर्त कला मंच ने प्रथम स्थान हासिल किया। त्रिगर्त कला मंच पिछले पांच सालों से लगातार खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बन रहा है।
विजेता टीम 23 से 25 नवंबर को नगरोटा बगवां में होने वाले जिला स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेगी। तबला वादन में बृजेश पहले, अमन दूूसरे, एकल नृत्य में निशा, जबकि हारमोनियम में अरुण पहले स्थान पर रहा। सामूहिक नृत्य में दरगेला दूसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में विक्रांत, बृजेश शर्मा और अरुण कौशल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर आदर्श युवा क्लब के प्रधान विकेश पठानिया, संदीप राणा, सतीश शर्मा, कमलजीत, सुदेश बेदी, संजय, अभिषेक, मयंक, शिल्पा, दीक्षा और हिमानी आदि मौजूद रहीं।