फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरा में पेंशनरों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा में पेंशनरों को किया सम्मानित
विज्ञापन

इंदौरा (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर कल्याण संघ खंड इंदौरा इकाई की ओर से 80 वर्षीय वृद्ध पेंशनरों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कृष्ण स्वरूप शर्मा ने की। इस दौरान आरबी गिरी जिला कोषाधिकारी धर्मशाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में मुख्यातिथि ने इंदौरा खंड इकाई के 80 वर्षीय महिला एवं पुरुष पेंशनरों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पेंशनर संघ अध्यक्ष पीएस राणा, महामंत्री राजेंद्र कौशल, कुसुम कुमार, प्रदेश प्रतिनिधि कुलदीप शर्मा, कोषाधिकारी राम प्रशाद कौल आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य संरक्षक रमेश शर्मा ने जिला कोषाधिकारी के समक्ष पेंशनरों की सभी प्रमुख समस्याओं को रखा। सभी वक्ताओं ने मुख्यमंत्री और सरकार के सभी पदाधिकारियों का कम समय में दो बार आठ और चार प्रतिशत अंतरिम राहत तथा महंगाई भत्ता देने के लिए आभार जताया। मुख्यातिथि ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार और संबंधित विभाग हमेशा प्रयासरत रहता है और किसी भी पेंशनर को समस्या हो तो विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

आगहर में दिया स्वच्छता का संदेश
रे (कांगड़ा)। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला के निर्देशन में रुद्राक्ष युवा मंडल टटवाली और नोबल काम्युनिटी फाउंडेशन बड़ूखर के सदस्यों ने कार्य शिविर के चौथे दिन ग्राम पंचायत रे के अंतर्गत गांव आगहर में स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी अमित पठानिया ने शिरकत की। इस दौरान युवा वर्ग ने गांव आगहर की गलियों और नालियों की साफ-सफाई की। इस मौके पर सोशल ऐक्टिविस्ट रॉकी जस्वाल, संस्था के निर्देशक मंगल सिंह, रघु ठाकुर, अभी ठाकुर, रजनीश चौधरी समेत अन्य युवा वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें