सांसद शांता से मिले ईंटों के कारोबारी
जसूर (कांगड़ा)। प्रदेश में ईंटों का व्यवसाय कर रहे कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार से मिला। उन्होंने सांसद से पूर्व प्रदेश सरकार के समय लागू किए गए कानून में बदलाव करने की मांग उठाई, जिससे उनका कारोबार बंद होने से बच सके। इस दौरान ईंटों के कारोबारी संजीव, पवन, रघुवीर, युद्धवीर आदि उपस्थित रहे। उधर, सांसद शांता कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अविवेकपूर्ण फैसलों की समीक्षा की जा रही है। इस मामले को भी वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखेंगे।