फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की सेहत से सहन नहीं होगा खिलवाड़ : परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहर पालमपुर के पास बह रही भिरल और मौल खड्डों में फेंके जा रहे कूड़े का स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कड़ा संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। खड्डों में जो कूड़ा बह रहा, वह लोगों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। खड्डों में फेंके जा रहे कूड़े पर स्वास्थ्य मंत्री जल्द कोई कदम उठा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने अमर उजाला में छपी खबर पालमपुर की खड्डों में फेंका जा रहा शहर का कूड़ा पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

शहर पालमपुर में कूड़े का सही निदान न होने पर भिरल और मोल खड्डों में शहर का रोजाना सैकड़ों क्विंटल कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे ये दोनों खड्डें कूड़े की डंपिंग साइट बनने लगी हैं। इससे सुलह विस क्षेत्र समेत निचले इलाकों में कभी भी बीमारी फैल सकती है। इसका कारण है कि मौल और भिरल खड्डों के निचले क्षेत्रों में कई पेयजल योजनाएं चली हुई हैं। यह देख रविवार को अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। लोहना में कूड़ा संयंत्र बंद होने से इस समय शहर पालमपुर के कूड़े का सही निष्पादन नहीं हो पा रहा है। इससे लोग अब सीधा इन खड्डों में कूड़ा फेंक रहे हैं। लिहाजा, सुलह समेत अन्य क्षेत्रों में जा रहे इन खड्डों के पानी को देख स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कड़ा संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। खड्डों में फेंके जा रहे कूड़े पर वह जल्द ही कोई कदम उठाएंगे। कहा कि इसके लिए वह आईपीएच विभाग को भी आदेश देंगे। कहा कि यह बात उनके ध्यान में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें