फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा बगवां में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के नाम पर बांटे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां उपमंडल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत नकद प्रोत्साहन धनराशि देने के नाम पर फार्म बांटे गए हैं। इन फार्मों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर आठ से 32 वर्ष तक की बेटियों को दो लाख रुपये की धनराशि मिलने का जिक्र है। जबकि भारत सरकार के महिला एवं शिशु विकास मंत्रालय की ओर से ऐसी किसी भी योजना के न चलाने की बात पहले ही कही गई है, लेकिन फिर भी नगरोटा बगवां में ऐसे फार्म बंट रहे हैं।
विज्ञापन

उपमंडल में बांटे जा रहे ऐसे फार्मों के मामले में एसडीएम नगरोटा बगवां सिद्धार्थ आचार्य ने कड़ा संज्ञान लिया है। क्योंकि वितरित किए गए फार्म में न तो किसी संस्था का नाम है और न ही किसी संबंधित सरकारी विभाग का। वहीं, भारत सरकार के महिला एवं शिशु डेवलपमेंट मंत्रालय ने भी कड़ा संज्ञान लेते हुए कुछ अनाधिकृत साइटें, संगठन, एनजीओ सहित अन्य लोग बेटी बचाओ, बेटी बचाओ योजना के तहत नकद प्रोत्साहन देने के नाम पर फार्म वितरित करने की शिकायतें आने पर देश भर में सभी सरकारी तंत्र को सचेत कर दिया है। उन्होंने उपमंडल के तहत पड़ने वाले सभी लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि जो लोग यह फार्म बांट रहे हैं। उनसे पूरी पूछताछ कर ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर प्रशासन को सूचित करें। इस तरह के फार्मों का वितरण करना पूरी तरह से अवैध है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कोई भी नकद प्रोत्साहन किसी भी रूप में जुड़ा हुआ नहीं है। सीडीपीओ विजय शर्मा ने भी सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से ऐसे फार्मों को न लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई ऐसे फार्मों को वितरित करता है, तो तुरंत एसडीएम कार्यालय या सीडीपीओ कार्यालय को सूचित करें। खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया ने भी सभी पंचायतों को सचेत रहने को कहा है और इस तरह के मामले में बांटे जा रहे फार्मों बारे लोगों को जागरूक करने की सलाह दी है।
बाक्स
पंचायत प्रतिनिधियों को दिए ऐसे लोगों पर नजर रखने के निर्देश
एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य ने इस संबंध में आई मौखिक शिकायत के आधार पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपमंडल के तहत पड़ने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश जारी करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर बांटे जा रहे प्रलोभन के फार्मों को देने वालों पर सख्त नजर रखने को कहा गया है। साथ ही तुरंत इसकी सूचना उन्हें और पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें