फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के 21 नए मामले, 17 लोग हुए स्विस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में शुक्रवार को कोविड संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं और 17 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि अब जिले में एक्टिव केस 172 ही रह गए हैं। सभी संक्रमितों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है, तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी आरंभ किया गया है तथा सभी नागरिेकों को कोविड वैक्सीन दी जाएगीे। उन्होंने कहा कि खांसी-बुखार इत्यादि के लक्षण होने पर टेस्ट जरूर करवाएं तथा इसके लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टेस्ट की सुविधा प्रदान की गई है।
45 वर्ष ये अधिक आयु के 6,397 को लगी वैक्सीन
धर्मशाला। जिले में शुक्रवार को 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स के 6,397 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। इसके लिए जिला में 55 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल बताया कि सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा शिक्षकों तथा आयुर्वेदिक कर्मचारियों की सेवाएं भी लेने के निर्देश दिए गए है। 45 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के लिए रविवार के दिन टीकाकरण सत्र नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें