फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक शिव मंदिर में इस बार भी नहीं होंगे सावन माह के मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में इस बार भी सावन माह के मेले नहीं होंगे। हालांकि, श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन कर सकेंगे। भंडारे और भजन-कीर्तन भी रोक रहेगी।
विज्ञापन

मंदिर न्यास की बैठक का आयोजन शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम सलीम आजम की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में सावन माह के सोमवार के मेलों के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। शिव मंदिर के समीप 19 जुलाई से लगने वाला मेला कोविड के कारण इस बार आयोजित नहीं किया जा सकेगा। श्रद्धालु मंदिर के बाहर ग्राउंड में लाइनों में भोले शंकर के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर को रोजाना सैनिटाइज किया जाएगा। किसी भी प्रकार के भंडारे व भजन-कीर्तन पर रोक रहेगी। मंदिर में स्थापित छोटी-बड़ी लाइटों की मरम्मत के लिए विद्युत बोर्ड के सहयोग से एस्टीमेट बनाया जाएगा और जल्द ही इनको ठीक किया जाएगा। खीर गंगा घाट से मंदिर की ओर आने वाली सीढ़ियों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। चौक पर निर्माणाधीन गोल आकार की गुमटी का कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। चौक के मध्य में निर्माणाधीन गुमटी पर छत डालने के साथ-साथ लाइट का प्रबंध किया जाएगा और इस गुमटी के नीचे यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस जवान तैनात रहेगा।
मंदिर के अंदर पवित्र शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए जलहरी की स्थापना का एस्टीमेट बनाया जाएगा और जल्द ही इसकी स्थापना की जाएगी। जलहरी की स्थापना के बाद श्रद्धालु पवित्र शिवलिंग को गर्भ गृह में जाने के बजाय कुछ दूरी से जल अर्पित कर सकेंगे। इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी ओंकार सूद, अनिल शर्मा, गोपाल पाधा, संदीप गर्ग, गुरबचन चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें