फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में 21 फुट ऊंचा क्लॉक टावर तैयार, जल्द होगा लोकार्पण

Sat, 27 Jun 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में रोटरी क्लब की ओर से बनाया गया क्लॉक टावर। -संवाद
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। चाय नगरी पालमपुर की खूबसूरती में एक और नई सौगात जुड़ गई है। शहर में पहला 21 फुट ऊंचा क्लॉक टावर तैयार हो गया है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह क्लॉक टावर पालमपुर बाईपास स्थित शीतला माता मंदिर चौक (थ्रू ब्रिज) पर स्थापित किया गया है। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोटरी क्लब पालमपुर की ओर से निर्मित इस क्लॉक टावर को क्लब के संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत डॉ. शिव कुमार की पावन स्मृति में बनाया गया है। पारंपरिक शैली में तैयार यह टावर दिन और रात दोनों समय आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके निर्माण से न केवल चौक का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय सूद और सचिव राघव शर्मा ने बताया कि क्लॉक टावर स्थानीय पहचान और पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बनेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार करने में क्लब ने अपने संसाधनों के साथ जनसहयोग भी लिया है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और स्थानीय विधायक आशीष बुटेल ने भी इस कार्य के लिए आर्थिक सहयोग दिकिया है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम और पर्यटन विभाग भी क्लॉक टावर की योजना पर कार्य कर रहे थे, लेकिन उससे पहले रोटरी क्लब ने इस परियोजना को धरातल पर उतारकर शहर को एक नया लैंडमार्क दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें