फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधीश ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों से की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। लोकसभा निर्वाचन-2019 के तहत कांगड़ा जिले के सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को बूथ स्तरीय निर्वाचन प्रबंधन प्लान तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को डीसी कार्यालय के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में सहायक निर्वाचन अधिकारियों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ईवीएम तथा वीवीपैट के उपयोग तथा कर्मचारियों को मतदान पूर्व ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक विस क्षेत्र में दस-दस पोलिंग बूथों से मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही महिला कर्मचारियों की ओर से संचालित किए जाने वाले बूथों की सूची भी तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजिल लांच किया है। इस ऐप के जरिये आमजन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा। इस अवसर पर एडीसी राघव शर्मा, तहसीलदार इलेक्शन उपेंद्र शुक्ला सहित सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें