फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घृत मंडल पर्व पर शुरू होगी बज्रेश्वरी मंदिर की वेबसाईट

विज्ञापन
विज्ञापन
घृत मंडल पर्व पर शुरू होगी बज्रेश्वरी मंदिर की वेबसाइट
विज्ञापन

सब हेड
14 जनवरी शाम को जागरण में पंजाब और हिमाचल के कलाकार जमाएंगे रंग
मकर संक्रांति पर भक्तों को मिलेगी खिचड़ी
एसडीएम नेगी ने कार्यक्रमों की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शुरू होने वाले घृत मंडल पर्व के दौरान शाम पांच बजे माता की पिंडी पर मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। शाम पांच बजे से मंदिर प्रांगण में भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिलाधीश संदीप कुमार दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर डीसी बज्रेश्वरी देवी मंदिर की वेबसाइट, मंदिर परिसर में नवनिर्मित 30 केवी के सोलर लाइट सिस्टम और गोसदन डोनेशन बाक्स योजना का शुभारंभ भी करेंगे।
एसडीएम व मंदिर उपायुक्त शशीपाल नेगी ने बताया कि बताया कि घृतमंडल पर्व को यादगार बनाने के लिए इस बार शर्मा म्यूजिकल बैंड ग्रुप अमृतसर और कमल एंड पार्टी गंगानगर के कलाकार जागरण के मंच पर प्रस्तुतियां देंगे। जागरण में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कुल्लू से नीरू चांदनी व कांगड़ा से कुमार साहिल, राजेश बबलू व सौरभ शर्मा भी जागरण में अपनी प्रस्तुतियां देकर समा बांधेंगे। 14 जनवरी के दिन मंदिर के लंगर हाल में खिचड़ी और रात को भी श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान रोजाना मंदिर परिसर में सांय को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर अधिकारी नीलम राणा, ट्रस्टी मुनीष भल्ला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दान दिया 28 क्विंटल देसी घी
अभी तक मंदिर प्रशासन को लगभग 28 क्विंटल देसी घी श्रद्धालुओं से मां की पिंडी पर चढ़ाने के लिए दान में मिला है। यह पिछले वर्ष से दस क्विंटल अधिक है। मकर संक्रांति पर्व पर मेन बाजार के तहसील चौक से मंदिर के प्रवेश द्वार तक रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जा रही हैं, साथ ही मंदिर परिसर और नगर के छोटे मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें