14 जनवरी, 17 सितंबर और 28 अक्तूबर को छुट्टी
जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की सूची की जारी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मनाए जाने वाले प्रमुख मेलों और त्योहारों के अवसर पर डीसी संदीप कुमार ने साल 2019 में मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, नूरपुर, देहरा, बैजनाथ, ज्वाली, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी, फतेहपुर, शाहपुर, नगरोटा बगवां, धीरा तथा इंदौरा में 14 जनवरी मकर संक्रांति को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, बैजनाथ जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां व धीरा में 17 सितंबर सायर उत्सव के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर नूरपुर, देहरा, ज्वाली, ज्वालामुखी, फतेहपुर, शाहपुर तथा इंदौरा में 28 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।