फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों पर भारी पड़ी एयर इंडिया की अव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विमानन कंपनी की लापरवाही से दो दिन नहीं उड़ा विमान
विज्ञापन

यात्रियों पर भारी पड़ रही एयर इंडिया की अव्यवस्था, गगल एयरपोर्ट में परेशान हुए यात्री
पायलट के ड्यूटी आवर खत्म होने से पेश आई समस्या
विपिन चौधरी
धर्मशाला। गगल से दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में जाने वाले यात्रियों पर विमानन कंपनी की अव्यवस्था भारी पड़ रही है। एयर इंडिया की फ्लाइट को दिल्ली से गगल तो पायलट ने पहुंचा दिया, लेकिन उसे वापस दिल्ली ले जाने में उसके ड्यूटी ऑवर आड़े आए। इसके चलते जहां यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए, वहीं उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों लीला अरोड़ा, हर्षा आर्य, सुवधा मल्होत्रा और योगेश मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने वीरवार को एयर इंडिया विमान की फ्लाइट का टिकट खरीदा था। इस दौरान वीरवार को हवाज वहां से नहीं उड़ा और उन्हें कंपनी प्रबंधन ने आनन फानन में होटलों और वैकल्पिक व्यवस्था से दिल्ली पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद बचे हुए यात्रियों को शुक्रवार सुबह नौ बजे बुलाया गया। इस दौरान उन्हें करीब एक-डेढ़ घंटा जहाज में बिठाए रखने के बावजूद फ्लाइट नहीं उड़ी। इसके बाद एयर इंडिया कंपनी ने अपने खर्चे पर यात्रियों केे स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली भेजा।
विज्ञापन


ड्यूटी ऑवर खत्म, तो क्यों भरी उड़ान
एयर इंडिया की अव्यवस्था से खफा यात्रियों ने कहा कि अगर पायलट के ड्यूटी ऑवर खत्म हो गए थे, तो उसे दिल्ली से ही उड़ान नहीं भरनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पायलट को चाहिए था कि वह किसी अन्य पायलट को गगल भेजने के लिए कहता, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

-हम केवल हवाई अड्डा प्रबंधन ही देखते हैं। कंपनी का जहाज किस कारण लेट हुआ या उनकी फ्लाइट रद्द हुई इस संदर्भ में कंपनी प्रबंधन ही बता सकते हैं। - तरुण गुलाटी, हवाई अड्डा गगल।
विज्ञापन


-संचालन समस्या के चलते एयर इंडिया का विमान उड़ान नहीं भर पाया था। यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। वहीं उन्हें एयर इंडिया ने अपने खर्चे पर अन्य फ्लाइट में दिल्ली पहुंचाया है। - अशोक कुमार, प्रबंधक, एयर इंडिया हवाई अड्डा गगल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें