फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख खर्चे, फिर भी म्यूजियम पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
तेरह लाख खर्चे, फिर भी म्यूजियम पर ताला
विज्ञापन

परागपुर में बने म्यूजियम में लोगों को जाने का नहीं मिल रहा मौका
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। धरोहर गांव परागपुर में बने म्यूजियम के दीदार लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों को नहीं हो रहे हैं। यह अपने में एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गया है। गौरतलब है कि स्थानीय निवासी दुर्गा देवी ने अपनी हवेली को म्यूजियम बनाने के लिए दान में दिया था। इसके बाद सरकार ने इंटैक संस्था से इस हवेली का जीर्णोद्धार करवाकर इसे म्यूजियम बनाया था और प्रदेश सरकार के म्यूजियम बनाने के लिए लगभग 13 लाख रुपये खर्च हुए थे।
बावजूद इसके कई वर्ष बीत जाने के बाद भी इस म्यूजियम पर ताला लटका हुआ है। इसकी चाबी एक गैर सरकारी संस्था के अध्यक्ष के पास है। हालांकि पूर्व में रहे डीसी कांगड़ा भरत खेड़ा ने म्यूजियम को साडा के अधीन लाने के लिखित आदेश तत्कालीन एसडीएम देहरा ममता चौधरी को दिए थे। उनके बाद एसडीएम देहरा राकेश शर्मा जो कि मौजूदा सरकार में विशेष सचिव (गृह एवं सतर्कता)भी हैं, उन्होंने परागपुर में बने म्यूजियम की चाबी संस्था के अध्यक्ष से हासिल करने की पूरी कोशिश की थी, जो कि नाकाम रही थी। उसके बाद किसी भी एसडीएम ने बंद ताले की चाबी प्राप्त करने की कोशिश नहीं की। इस तरह इस म्यूजियम के दीदार को जनता आज भी तरस रही है। स्थानीय लोगों रणधीर सिंह, सन्नी शर्मा, विपुल सूद, अवनीश शर्मा, राहुल शर्मा, विशाल शर्मा, अनूप शर्मा, गोविंद गर्ग, कृष्ण जस्सल, दिनेश शर्मा, प्रदीप, विक्रम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अनुरोध किया है कि उनके पास पर्यटन विभाग का प्रभार भी है, और उक्त म्यूजियम का जीर्णोद्धार भी पर्यटन विभाग ने हैरीटेज विलेज कमेटी के साथ मिलकर किया है। इसलिए वे कमेटी एवं विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करें कि जल्द से जल्द परागपुर में लाखों रुपये से निर्मित म्यूजियम को पर्यटकों एवं स्थानीय जनता के लिए खुलवाया जाए, ताकि इसके बनाए जाने का उद्देश्य को सभी जान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-परागपुर में म्यूजियम को साडा के तहत लाने के कोई आदेश हुए हैं। उसकी जानकारी मुझे नहीं, फिर भी में वास्तविकता का पता कर उक्त मामले पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। -धनवीर सिंह ठाकुर, एसडीएम एंव उपाध्यक्ष, हैरीटेज विल्लेज कमेटी गरली-परागपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें