फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने मैक्लोडगंज से इकट्ठा किया प्लास्टिक

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री ने मैक्लोडगंज से इकट्ठा किया प्लास्टिक
विज्ञापन

व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनों ने भी लिया अभियान में भाग
अमर उजाला ब्यूरो
मैक्लोडगंज (कांगड़ा)। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने मैक्लोडगंज में चलाए सफाई अभियान में शिरकत की। शहर की सुंदरता और छवि को बरकरार रखने के लिए शहर के व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, ऑटो यूनियन और तिब्बतियन सेटलमेंट ऑफिस के कार्यकारी सदस्यों सहित क्षेत्र में तिब्बती समुदाय के लोगों ने सफाई अभियान में अपनी भागीदारी दिखाई।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री किशन कपूर ने कहा कि वर्ष 2008 में जब भाजपा की सरकार सत्ता में थी तो उस दौरान मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में हिमाचल में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया था। हिमाचल में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्णतया प्रतिबंध है। वहीं, शहर में सफाई अभियान के दौरान मंत्री किशन कपूर ने भागसू टैक्सी यूनियन की समस्याओं को सुनते हुए मैक्लोडगंज में कामर्शियल तौर से किराये पर दिए जाने वाले दोपहिया वाहनों पर नकेल कसने के लिए पुलिस थाना मैक्लोडगंज को उचित निर्देश भी दिए। वहीं, धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रहे इसके लिए मंत्री किशन कपूर ने टैक्सी चालकों को सलाह दी कि वे अपने वाहनों में छोटे गारबेज बॉक्स लगाएं, ताकि बाहरी राज्यों के सैलानी अपना कचरा उसी बॉक्स में डाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें