फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट को हराकर कांगड़ा ने जीता डीपीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित नेताजी सुभष चंद्र बोस स्टेडियम में सोमवार को डीपीएल (धर्मशाला प्रीमियर लीग) क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इसमें कांगड़ा टीम ने पठानकोट की टीम को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 25 हजार, जबकि उपविजेता पठानकोट टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष विपिन नैहरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कांगड़ा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 160 रन बनाए थे, जबकि पठानकोट की टीम 19 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए अभिषेक चौधरी को मैन ऑफ द सीरीज, इमेजिंग प्लेयर आशु, बेस्ट बॉलर अश्वनी, बेस्ट बैट्समैन विशाल को चुना गया। जबकि फाइनल मुकाबले में 80 रन और पांच विकेट चटकाने वाले नितिन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन वरुण, मनोज (बग्गा) अरुण, लक्की, मिट्ठू, परीक्षित और राजेंद्र ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें