फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर चौगान में जनसभा को संबोधित करें सीएम: राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के नूरपुर दौरे की तैयारियां तेज
विज्ञापन

विधायक राकेश पठानिया ने अधिकारियों के साथ की बैठक
चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगेे जयराम
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन मार्च को प्रस्तावित दौरे की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इसी कड़ी में विधायक राकेश पठानिया ने न्याजपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन, स्वागत व जनसभा के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने बताया कि बतौर मुख्यमंत्री पहली मर्तबा नूरपुर विधानसभा पहुंचने पर जयराम ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भड़वार में करीब 3.88 करोड़ लागत की पेयजल योजना का शलान्यास करेंगे और चौगान स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले नूरपुर हलके में पहुंचने पर दोपहिया व चौपहिया वाहनों के विशाल काफिले से मुख्यमंत्री को सभास्थल तक लाया जाएगा। बैठक के उपरांत विधायक ने अधिकारियों के साथ सीएम के प्रस्तावित जनसभा स्थल का भी दौरा किया। चौगान मैदान में सभा स्थल, मंच, पार्किंग, पीने के पानी व भोजन इत्यादि की व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक, डीएसपी नवदीप सिंह, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, सहायक अभियंता आनंद बलौरिया, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश धीमान, लोनिवि के सहायक अभियंता एसएस राणा, एसएचओ संदीप शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें