फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला अस्पताल में सुरक्षित मातृत्व अभियान को ठेंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सूबे के स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला के जोनल अस्पताल में पालन नहीं हो रहा है। धर्मशाला में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण हर महीने की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं का निशुल्क उपचार नहीं हो रहा है। धर्मशाला अस्पताल में पहले दो स्त्री रोग विशेषज्ञ थे, जिसमें एक का तबादला हो गया है, दूसरे स्त्री रोग विशेषज्ञ पिछले लगभग एक महीने से परिवार नियोजन शिविरों में व्यस्त हैं। इस कारण जोनल अस्पताल धर्मशाला में गर्भवती महिलाओं को उपचार नहीं हो रहा है। अगर कोई केस आता है तो उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया जाता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण नौ फरवरी को किसी गर्भवती महिला का निशुल्क उपचार नहीं हो सका।
इनसेट
प्रचार में जोर, हकीकत कुछ और
जिला कांगड़ा में आज कल स्वास्थ्य विभाग और लोक संपर्क विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार अभियान चलायर है। इसमें अस्पतालों में प्रसव करवाने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है, लेकिन जिला के अधिक प्रसव केंद्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। जो प्रचार अभियान की पोल खोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
जोनल अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश महाजन ने कहा एक स्त्री रोग विशेषज्ञ होने के कारण प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की गर्भवती महिला की जांच नहीं हो पाई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ परिवार नियोजन शिविरों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें