फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता शुभारंभ, परमार करेंगे शिवरात्री का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय पांच दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ कांगड़ा चंबा के सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार करेंगे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे। प्रदेश का नंबर-एक समाचार पत्र अमर उजाला मेले में मीडिया प्रयोजक की भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

उत्सव के शुभारंभ पर रात को मंदिर में होने वाले जगराते में ईशान और वंदना शिव भक्ति का गुणगान करेंगे। 16 फरवरी को होने वाली स्टार नाइट में बॉलीवुड गायक आलमगीर खान, कविता बल्ला और हास्य कलाकार भोट्टू शाह दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 14 फरवरी को पहली सांस्कृतिक संध्या में ठाकुरदास राठी और सोनाली मिश्रा मुख्य कलाकार होंगे, जबकि 15 फरवरी को मास्टर सलीम और ममता भारद्वाज मुख्य कलाकार होंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकार और एनजेडसीसी पटियाला के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17 फरवरी को होने वाले महिला एवं पुरुष दंगल, काफ रैली और डॉग शो मुख्य आकर्षण रहेंगे। वहीं, परंपरागत वाद्य यंत्रों सहित बाहर से आने वाले एक दर्जन से अधिक देवलु रोजाना मंदिर परिसर, शुभारंभ और समापन पर स्टेडियम में विराजमान रहेंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां स्टेडियम में स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें