फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा और चंबा में लगेंगे बीएसएनएल के 111 टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। बीएसएनएल के धर्मशाला स्थित मंडल कार्यालय में सलाहकार समिति की बैठक हुई। राज्य सभा सांसद एवं दूरसंचार सलाहकार समिति धर्मशाला की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बीएसएनएल की सेवाओं में सुधार को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
राज्य सभा सांसद विप्लव ठाकुर ने कहा कि बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं को आने वाली समस्याओं को जाना है और बेहतर ढंग से ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाने का काम किया है। समिति की बैठक में बीएसएनएल के समक्ष आने वाली समस्याओं को राज्य सभा सत्र में भी उठाने की बात कही। समिति सचिव एवं महाप्रबंधक दूरसंचार जिला धर्मशाला सुनील कुमार ने कहा कि बीएसएनएल का ध्येय दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में दूरसंचार सुविधाओं को संभव बनाना है। इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही धर्मशाला एसएसए में 111 3जी बीटीएस/टावर स्थापित किए जाएंगे। इन टावरों के स्थापित होने से नेटवर्क में अत्यधिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न समिति सदस्यों की ओर से उठाए गए मामलों के संबंध में चल रहे कार्यों की महाप्रबंधक ने जानकारी दी। बैठक में बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक पंजू राम, रवि मनकोटिया, आईएफए ओंकार चंद, समिति सदस्य ज्ञान चंद शर्मा, वासुदेव शर्मा, पूर्ण सिंह, अमी चंद, उषा कुमारी और डॉ. राजीव भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें