फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9:20 पर खुले मेन गेट, 12 बजे तक बिकती रही टिकटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के एक दिवसीय मुकाबले के लिए सुबह से ही स्मार्ट सिटी धर्मशाला में दर्शकों की हलचल बढ़ गई। लगभग आठ बजे तक मेन गेटों के बाहर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। कई दर्शक सुबह शौचालय ढ़ूढते रहे और कई मेन गेट। 9:20 पर पुलिस कर्मचारियों ने मेन गेट खोल दिए। उसके बाद अन्य के गेटों पर दर्शकों की चेकिंग का दौर शुरू हुआ। वहीं, दूसरी ओर एचपीसीए के मुख्य गेट के पास सुबह से ऑनलाइन और ऑफ लाइन टिकटें लेने वालों का तांता लगा रहा। टॉस होने के बाद तक भी कई दर्शक टिकट खरीदते रहे।
इनसेट
प्रदेश के अधिकारियों ने लिया मैच का लुत्फ
आचार संहिता के कारण प्रदेश सरकार के अधिकतर अधिकारी मैच देखने के लिए धर्मशाला पहुंचे थे। वीवीआईपी गेट से अधिकारियों की एंट्री होने के कारण सरकारी गाड़ियों का काफिले वहां आते रहे।
विज्ञापन


हिमाचली टोपी के कायल हुए दर्शक
एक दिवसीय मुकाबले में स्मार्ट सिटी धर्मशाला में दर्शकों ने हिमाचली टोपी को खूब पसंद किया। मैच का लुत्फ उठाने दर्शक दीर्घा में बैठे युवाओं सहित युवतियों ने भी पहाड़ी टोपियों को सिर पर सजाकर मैच देखती नजर आईं। इस बार धर्मशाला में मैच को देखने जाते दर्शकों ने हिमाचली टोपी बेचने को लगे विभिन्न स्टालों पर टोपियों को बहुत पसंद किया और खरीददारी की। बाहरी राज्यों के साथ-साथ हिमाचली लोग भी टोपी के लिए खूब क्रेजी दिखे। हिमाचली टोपियों के साथ लोग सेल्फी लेते भी समूहों में नजर आए।
विज्ञापन

इनसेट
बाहरी कारोबारियों ने कूटा चांदी
इलाहाबाद के सुरेश मिश्रा, दिल्ली के प्रवीण कुमार का कहना है कि पिछली बार धर्मशाला में मंदा रहा था, लेकिन इस बार बहुत अच्छा कारोबार हुआ है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में इस बार बढ़िया कारोबार हुआ है। वहीं, पटना से आए चेहरे पर रंगों से कलाकारी करने वाले कलाकार अजय कुमार का कहना है कि मैच के लिए दर्शकों में हिमाचली दर्शकों में कई लोगों ने एक गाल पर भारत का झंडा और दूसरे गाल पर मोदी का नाम लिखवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें