फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल से पटवार भवन में चल रहा तहसील का कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय सूद
विज्ञापन

मुल्थान (कांगड़ा)। कांगड़ा जिला की दुर्गम तहसील मुल्थान को बने पांच साल से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक तहसील कार्यालय का अपना भवन नहीं बन पाया है। वर्ष 1999 में तत्कालीन सीएम प्रेम कुमार धूमल ने उपतहसील बनाई थी। उसके बाद उपतहसील भवन के निर्माण के लिए तीन करनाल भूमि 2003 में जिलाधीश के माध्यम से विभाग के नाम कर दी थी।

फिर भी अभी तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। 1999 से लेकर अब तक तहसील कार्यालय का काम कानूनगो और पटवार घर के भवन से चल रहा है। 18 वर्षों से तहसील में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को रहने के लिए कोई सुविधा नहीं मिल पाई है। मुल्थान में तहसील कार्यालय होने के बावजूद ट्रेजरी का काम करने के लिए 70 किलोमीटर दूर बैजनाथ जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुल्थान पंचायत के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि तहसील कार्यालय भवन बनाने का मामला कई बार प्रशासन और विधायक समक्ष रखा गया है। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि मुल्थान तहसील भवन के लिए 62 लाख रुपये की राशि मंजूर हो गई है। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें