फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर नगर परिषद के नौ वार्डों में 20 प्रत्याशी मैदान में, सभी नामांकन सही

Tue, 05 May 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद नूरपुर के चुनावों के लिए भरे गए सभी नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि छंटनी प्रक्रिया के दौरान किसी भी उम्मीदवार का पर्चा रद्द नहीं हुआ है। अब 6 मई दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, जिसके तुरंत बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नूरपुर के 9 वार्डों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच है। वार्ड 1 में भाजपा समर्थित सीमा देवी बनाम कांग्रेस समर्थित सीमा देवी। वार्ड 2 में रजनी महाजन (भाजपा समर्थित) बनाम राखी (कांग्रेस समर्थित) वार्ड 3 में राज कुमार मेहता (भाजपा समर्थित) और एकता मेहरा (कांग्रेस समर्थित) आमने-सामने हैं।
वार्ड 4 में अशोक शर्मा (भाजपा समर्थित) के साथ कांग्रेस समर्थित नीति महाजन, वार्ड 5 मे भाजपा समर्थित रंजना शर्मा का कांग्रेस समर्थित स्नेह शर्मा से मुकाबला है। वार्ड 6 में मीनाक्षी देवी (भाजपा समर्थित) बनाम सोनिया सोगा (कांग्रेस समर्थित) मुकाबला होगा। वार्ड 7 में भाजपा समर्थित पुष्पा चौधरी के सामने कांग्रेस समर्थित अनामिका देवी है। वार्ड 8 में भाजपा समर्थित डॉ. चिराग गुप्ता, कांग्रेस समर्थित अजय चौधरी और शशि कांत, वार्ड 9 ने विशाल संजोत्रा (भाजपा समर्थित), अश्वनी डफ्फा (कांग्रेस समर्थित) और अश्वनी कुमार के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें