धर्मशाला। 11केवी घुरकड़ी-दौलतपुर फीडर के आवश्यक रखरखाव और लाइनों के पास पेड़ों की काट-छांट के चलते सात मई को क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता सचिता भरमेर ने बताया कि कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नंदरूल, जयंती माता मंदिर, ठेहड़ा, मैरा, चौकी, चोपाटा, मढ़ा, खरठ, राजल, भलेढ़, सिम्बलू, भारथा, मरहूं, झुरड़ू पठियार, चकवन पठियार, नाचा, गलिच्चु, सिरमणी, मलाड़ू, मानका और ढुक्की सहित आसपास के इलाकों में कट रहेगा। इसके अतिरिक्त गोवरनंद, चकवन मरहूं और वौडक्वालू क्षेत्र भी बिजली बंद रहने से प्रभावित होंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से इस कार्य के दौरान सहयोग की अपील की है। ब्यूरो