फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में सबसे पहले धर्मशाला डिपो से दौड़ेंगी बाहरी राज्यों को 20 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पहली जुलाई से बाहरी राज्यों के लिए बसें चलाने के लिए एचआरटीसी ने पूरी तैयारी कर ली है। एक जुलाई को सबसे पहले धर्मशाला डिपो से बाहरी राज्यों के लिए 20 रूटों पर सरकारी बसों को दौड़ाया जाएगा। इसके लिए धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने 20 बस रूटों की लिस्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन

वहीं, 20 लंबे रूटों की आठ बसों में ऑनलाइन बुकिंग सोमवार से शुरू हो गई हैं। बुकिंग शुरू होते ही कुछेक यात्रियों में अपनी सीटें बुक भी करवा ली हैं। इन 20 रूटों में तीन वोल्वो, एक डिलक्स और 16 ऑर्डिनरी बसें शामिल हैं, जो दिल्ली, चंडीगढ़, होशियारपुर, जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, देरहादून और हरिद्वार के लिए चलेंगी। आरएम धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि सभी 20 बसों को 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमदनी और यात्रियों की मांग को देखते हुए धीरे-धीरे अन्य रूटों को भी बहाल कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग भी इस हिसाब से की जा रही है कि जिसमें केवल 50 फीसदी यात्री ही अपनी बुकिंग करवा सकेंगे। आरएम ने बताया कि सोमवार को केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने एचआरचटीसी धर्मशाला को दो ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीनें और सैनिटाइजर भी भेंट किया है। इनमें से एक मशीन को बस अड्डा धर्मशाला और दूसरी मशीन को कार्यालय में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस समय प्रस्थान गंतव्य
वोल्वो रात 11.00 धर्मशाला मनाली
वोल्वो सुबह 11:00 मैक्लोडगंज चंडीगढ़
वोल्वो शाम 7:00 मैक्लोडगंज दिल्ली
डीलक्स शाम 6:00 धर्मशाला दिल्ली
ऑर्डिनरी सुबह 9:50 धर्मशाला होशियारपुर
ऑर्डिनरी सुबह 4:30 धर्मशाला जालंधर
ऑर्डिनरी सुबह 10:30 धर्मशाला चंडीगढ़
ऑर्डिनरी सुबह 5:00 धर्मशाला अमृतसर
ऑर्डिनरी सुबह 7:40 धर्मशाला होशिारपुर
ऑर्डिनरी सुबह 11:35 धर्मशाला पठानकोट
ऑर्डिनरी सुबह 8:00 धर्मशाला होशियारपुर
ऑर्डिनरी सुबह 7:05 धर्मशाला होशियारपुर
ऑर्डिनरी शाम 3:00 धर्मशाला लुधियाना
ऑर्डिनरी शाम 3:00 धर्मशाला हरिद्वार
ऑर्डिनरी सुबह 10:30 धर्मशाला लुधियाना
ऑर्डिनरी शाम 2:50 धर्मशाला देहरादून
ऑर्डिनरी शाम 3:00 धर्मशाला दिल्ली
ऑर्डिनरी शाम 1:45 धर्मशाला पठानकोट
ऑर्डिनरी सुबह 9:40 धर्मशाला पठानकोट
ऑर्डिनरी शाम 8:15 धर्मशाला दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें