फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालाजी मंदिर दर्शन को 24 घंटे खुला रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा/ज्वालामुखी/ चामुंडा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब तीन दिन तक शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर 24 घंटे दर्शनों के लिए खुला रहेगा। सिर्फ आरती के समय ही मंदिर बंद रहेगा। मंदिर अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि ज्वालामुखी मंदिर में सप्तमी, अष्टमी और नवमी को 24 घंटे के लिए मंदिर दर्शनों के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन

बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में वीरवार को आठ हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर अधिकारी तहसीलदार विजय सांगा ने कहा कि पांचवें नवरात्र को 4 लाख 71 हजार 404 रुपये नकद, 14 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और एक किलो 19 ग्राम चांदी का चढ़ावा श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में अर्पित किया। उधर, ज्वालामुखी शक्तिपीठ में नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों ने मां के खजाने में 4,75,652 रुपये की नकदी और 550 ग्राम चांदी अर्पण की। मंदिर में पांचवें दिन करीब 20 हजार भक्तों ने दर्शन किए। पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने कहा कि मतदान के पहले चरण के चलते ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नजर आ रही है। इसके बाद यह संख्या फिर बढ़ेगी। चामुंडा मंदिर में वीरवार को भक्तों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई। करीब 7 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें