फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध से लदा ट्रक पुराना कांगड़ा में पलटा,दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुराना कांगड़ा में वीरवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर बनेर खड्ड के किनारे लुढ़क गया। हादसे में ट्रक चालक और सहायक घायल हुआ है। दोनों को मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया गया है। कांगड़ा पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर एचपी 72 सी-2920 परवाणू से धर्मशाला दूध लेकर जा रहा था। पुराना कांगड़ा के समीप अनियंत्रित होकर 50 फीट खाई में गिरकर बनेर खड्ड के किनारे पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ट्रक चालक माखन सिंह और सहायक दर्शन सिंह निवासी लमलैहड़ी तहसील जिला ऊना को बाहर निकाला और दोनों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल अस्पताल टांडा में पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। कांगड़ा थाना के एसएचओ मेहर सिंह ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें