फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर घास काटने चढ़े व्यक्ति की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर घास काटने चढ़े व्यक्ति की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत भोल खास के गांव छूहाड़ में एक व्यक्ति की पेड़ से घास काटने समय मौत हो गई। व्यक्ति पेड़ पर ही मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भोल खास पंचायत के छुआड़ गांव का जगदीश चंद (50) पुत्र रोशन लाल सोमवार को पशुओं को चारा लेने के लिए एक पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान लगभग साढ़े तीन बजे उसके पड़ोसी ने उसे पेड़ की टहनी पर दोनों तरफ टांगे फैलाए मुंह के बल पड़े देखा। संदेह होने की स्थिति में उसने जगदीश चंद के परिजनों और ग्राम पंचायत भोल खास के प्रधान कर्म चंद बग्गा को सूचित किया। पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंचकर जगदीश चंद को पेड़ से नीचे उतारा। उन्होंने आशंका जताई कि जगदीश चंद पेड़ पर चारा काटते समय ऊपर की टहनी से गिर कर तकरीबन पांच फीट नीचे गिरा होगा, इससे उसकी मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस थाना ज्वाली को दी गई। डीएसपी ज्वाली ओंकार सिंह ठाकुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जगदीश चंद की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी ज्वाली ओंकार सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें