धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में धनतेरस पर लोगों ने खूब खरीदारी की। बर्तन स्टोर और आभूषणों की दुकानों में भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा कोतावली बाजार में अन्य सामान खरीदने में लोग पूरा दिन जुटे रहे। दिसंबर और फरवरी महीने में होने वाली शादियों के लिए धनतेरस पर गहनों के ऑर्डर आभूषणों की दुकान पर दे गए।
हीं, बर्तन स्टोर में सबसे ज्यादा पूजा की थालियां बिकीं। हालांकि बर्तन स्टोर संचालकों कोा कहना है कि गत वर्षों के मुकाबले इस बार धनतेरस पर कम बर्तन बिके हैं। उधर, रेश्मा देवी, किरण कुमारी, कुसुम, निर्मला देवी ने कहा कि उन्होंने चांदी के सिक्के खरीदे हैं। वहीं, एक ज्वैलर्स की दुकान में दो परिवार दिसंबर और फरवरी महीने में होने वाली शादियों के लिए आभूषणों का आर्डर दे गए।
चांदी के सिक्कों की खूब बिक्री
कोतवाली बाजार की आभूषणों की दुकानों में लोगों ने कुंदन चांदी के सिक्कों की खूब खरीदारी की। चांदी के सिक्के पर मां लक्ष्मी और गणेश के चित्र बने हैं।