फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल फतेहपुर को जल्द मिलेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल फतेहपुर को जल्द डॉक्टर मिलेंगे। इससे इलाके के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने फतेहपुर में यह दावा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने अब तक डॉक्टरों के 300 पद वाक इन इंटरव्यू के तहत भर लिए हैं और जल्द ही 200 पद हिमाचल प्रदेश सर्विस कमीशन से भरे जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में बरती जा रही लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल फतेहपुर में तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन के तबादले को लोक हित में रद्द कर दिया गया है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भाजपा कृपाल परमार, संगठनात्मक जिला नूरपुर उपाध्यक्ष भाजपा डा. सतीश शर्मा, कार्यवाहक मंडलाध्यक्ष करतार पठानिया, प्रवीन राणा, अजय पठानिया, मदन राणा, बलकार जरियाल, ओपी चौधरी, हरदीप समकड़िया सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें