फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर आईटीआई अब खुद तैयार करेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को बिजली बेचेगी शाहपुर आईटीआई
विज्ञापन

आईटीआइ में सोलर पैनल से तैयार हुई बिजली
शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी करेंगी प्रोजेक्ट का शुभारंभ
विपिन चौधरी
धर्मशाला। प्रदेश सरकार को अब बिजली खरीदने के लिए हाइड्रो प्रोजेक्टों पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अब प्रदेश सरकार को शाहपुर आईटीआई भी बिजली बेचेगी। आईटीआई में तैयार हुई बिजली से जहां आईटीआई परिसर रोशन होगा, वहीं प्रदेश के कई घरों में भी उजियाला होगा। जानकारी के अनुसार सरकार और हिम ऊर्जा ने शाहपुर आईटीआई में सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव दिया था। इसके तहत शाहपुर आईटीआई में सोलर पैनल लगाए गए तथा अब यह पैनल पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। सोलर पैनल एक घंटे में 100 मेगावाट बिजली पैदा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आईटीआई शाहपुर से तैयार इस बिजली को प्रदेश सरकार उसी दाम पर खरीदेगी, जिस दाम पर वह अन्य पावर प्रोजेक्टों से बिजली को खरीदती है।
इनसेट
------
सरवीन चौधरी आज करेंगे उद्घाटन
जानकारी के अनुसार शाहपुर आईटीआई में लगा सोलर पैनल पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इस सोलर प्रोजेक्ट का शुभारंभ शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी वीरवार को करेंगी। इससे पहले शहरी विकास मंत्री शाहपुर आईटीआई में चल रही राज्य स्तरीय खेलों का भी समापन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
---
शाहपुर आईटीआई में सोलर पैनल बन कर तैयार हो चुका है। यह पैनल अब बिजली पैदा कर रहा है, जिसे प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। इस सोलर पावर प्रोजेक्ट का उद्धाटन वीरवार को होगा। - एसके लखनपाल, प्रिंसीपल, शाहपुर आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें