फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से पंचरुखी बस सेवा फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। गुरुग्राम से पंचरुखी चलने वाली बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। यह सेवा पिछले तीन माह से बंद पड़ी थी। हरियाणा रोडवेज ने बस सेवा को सोमवार को गुरुग्राम से फिर से शुरू कर दिया है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। तीन माह से बस सेवा बंद होने का यह मामला अमर उजाला ने सात फरवरी को प्रमुखता से उठाया था। अब यह बस सोमवार से गुरग्राम के लिए रवाना कर दी गई है। तीन माह से बस सेवा के बंद होने से गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में काम करे रहे पंचरुखी-पाहड़ा आदि इलाकों के सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। मामले को हिमाचल वेलफेयर सोसायटी ग्रुरुग्राम की शिकायत पर प्रमुखता से उठाया गया था। हिमाचल कल्याण सभा गुरुग्राम के सतीश शर्मा ने अमर उजाला को गुरुग्राम से फोन पर बताया कि यह बस एक दिन पहले शुरू कर दी गई है। सतीश शर्मा, राकेश कुमार, विजय सिंह, अमरीक सिंह, अनिल कुमार, राजेश, संजय आदि ने गुरुग्राम से पंचरुखी हरियाणा रोडवेज की बंद बस सेवा चलाने के लिए आभार जताया है। बस सोमवार से पंचरुखी के लिए गुरुग्राम से रवाना कर दी गई है, जिससे अब लोगों को इस बस के चलने का लाभ होगा। उन्होंने अमर उजाला का धन्यवाद किया है। उधर, आरएम पालमपुर राजकुमार ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बंद बस सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

समस्या का हुआ हल : रवि धीमान
जयसिंहपुर के विधायक रवि धीमान ने कहा कि पंचरुखी से ग्रुरुग्राम बस शुरू होने से लोगों को जो समस्या आ रही थी, उसका हल हो गया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस समस्या के बारे में पता चला था तो उन्होंने भी इसके लिए पत्राचार किया था। अब यह बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि इलाके की कोई समस्या है तो वह उनसे जल्द संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें