फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर ने लाईव देखा गद्दी समुदाय का नुआला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। गद्दी समुदाय की भगवान शिव की पूजा के पद्धति को वीरवार को पूरे देश में लाइव देखा। इतना ही नहीं इस पद्धति को देश भर में खूब प्रशंसा भी मिली। भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव-2018 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या धर्मशाला की छात्राओं ने संगीत प्रतिस्पर्धा में नुआला की प्रस्तुति दी। पूरे कार्यक्रम का प्रसारण कला उत्सव के यू-ट्यूब चैनल पर लाइव हो रहा है। वीरवार सुबह सवा 10 बजे नुआले की प्रस्तुति थी। इसे देश से दर्शकों ने लाइव देखा है।
विज्ञापन

गद्दी समुदाय की नुआला परंपरा के अनुसार भगवान शिव का पूरी रात जागरण कर स्तुति की जाती है। रावमापा कन्या धर्मशाला ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भगवान शिव की स्तुति नुआला को चुना था। जोन स्तर से शुरू हुई प्रतियोगिता में ब्लॉक, जिला और फिर राज्य स्तर पर जीत हासिल कर स्कूली छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची थीं। उधर, स्कूली छात्राओं की टीम प्रभारी रेखा शर्मा ने बताया कि वीरवार को सुबह भोपाल में हुई नुआला की प्रस्तुति को सभी दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही नुआला पद्धति की अधिक जानकारी के लिए कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने उनके साथ न केवल संपर्क किया। वहीं, इसकी बारीकी से जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें