फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालाजी में सड़क किनारे लगे वाहन हटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी में राष्ट्रीय राज्यमार्ग-88 पर सड़क के दोनों ओर पार्क बेतरतीब वाहनों को हटाने और आम नागरिकों को सड़क पर चलते समय सुरक्षित महसूस करने के लिए अमर उजाला की चलाई मुहिम का असर दिखना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

27 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने ज्वालामुखी में सड़क पर ही बना दी पार्किंग शीर्षक से शहर में बिगड़ती पार्किंग व्यवस्था पर समाचार प्रकाशित किया था। इस पर एसडीएम राकेश कुमार शर्मा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएसपी ज्वालामुखी को निर्देश दिए हैं कि ज्वालामुखी के लिए जिलाधीश की ओर से निर्देशित ट्रैफिक प्लान को जल्द से जल्द लागू करें और राष्ट्रीय राज्यमार्ग-88 पर ज्वालामुखी अस्पताल से लेकर बौहण चौक तक सड़क के दोनों ओर लगने वाले वाहनों को हटवाएं। एसडीएम ने कहा कि डीएसपी सुनिश्चित करें कि यह व्यवस्था निरंतर शहर में बनी रहे, ताकि शहर में पैदल चलने वाले युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, पर्यटक और स्कूली बच्चे सड़क पर पैदल आवागमन में सुरक्षित महसूस कर सकें।
एसडीएम ने कहा कि शहर में सड़क के दोनों ओर लग रहे वाहनों से पैदल चलने वाले नागरिकों को कोई भी असुविधा न हो, इसका पूरा प्रयास रहेगा।
बाक्स
सड़क सुरक्षा नागरिकों के लिए जरूरी : सत्यपाल
ज्वालामुखी से शिक्षा बोर्ड सदस्य और राष्ट्रपति अवार्डी सत्यपाल शर्मा ने कहा कि सड़क के दोनों ओर वाहन लगे होने से हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। स्थानीय प्रशासन से वे भी अपने स्तर पर इस मुहिम को जल्द से जल्द लागू करने के लिए कहेंगे, ताकि निरंतर यह व्यवस्था सड़क सुरक्षा को मद्देनजर बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें