बैजनाथ (कांगड़ा)। वैकुंठ चतुर्दशी पर ऐतिहासिक शिव मंदिर में अखरोटों की बारिश का आयोजन किया गया। देर शाम को होने वाली आरती के बाद पुजारी धर्मेंद्र शर्मा और सुरिंद्र आचार्य ने मंदिर के दाएं तरफ स्थित मां पीतांवरी देवी की पूजा अर्चना की और उसके बाद समारोह का आयोजन किया गया।
मंदिर के ऊपरी भाग से पुजारियों ने 10 हजार अखरोटों की बारिश की और नीचे भारी संख्या में उपस्थित शिव भक्तों ने इन अखरोटों को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। मान्यता है कि भगवान विष्णु के मार्गदर्शन में देवताओं से शंखासुर राक्षस पर विजय प्राप्त कर वेदमंत्रों को उसके कब्जे में जाने बचाया था और उसी उपलक्ष्य में सह अखरोटों की बारिश किए जाने की परंपरा है। मंदिर पुजारी सुरिंद्र आचार्य ने बताया कि इसके बाद समस्त शुभ कार्य शुरु होते हैं। मंदिर ट्रस्टी घनश्याम शर्मा ने बताया कि बारिश में 10 हजार अखरोटों का प्रयोग किया गया।