धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रेक में जिला कांगड़ा एथेटिक्स टीम के लिए आयोजित ट्रायल के दौरान अंडर-1
धर्मशाला। जिला कांगड़ा एथलेटिक्स संघ की ओर से रविवार को सिंथेटिक स्टेडियम धर्मशाला में कांगड़ा की टीम क लिए ट्रायल का आयोजन किया। जिलेभर से 190 के करीब खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-16, अंडर-20 के साथ अन्य वर्गाें प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अब ट्रायल में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी 7 और 8 जून को बिलासपुर में होने वाली राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कांगड़ा एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि जल्द ही चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी जाएगी। टीम 5 जून को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी।
धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रेक में जिला कांगड़ा एथेटिक्स टीम के लिए आयोजित ट्रायल के दौरान अंडर-1