फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा बगवां में 150 रुपये में होगी ब्लड सेल जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां अस्पताल में होगा ब्लड सेल का टेस्ट
विज्ञापन

मरीज डेढ़ सौ रुपये में करवा सकेंगे जांच
विधायक कूका ने किया मशीन का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के नागरिक अस्पताल में मरीजों को अब ब्लड सेल काउंटिंग जांच की सुविधा मिल सकेगी। नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार कूका ने सोमवार को ब्लड सेल काउंटिंग टेस्ट मशीन का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि टेस्ट मशीन लगने से अब क्षेत्र के लोगों को बाजार से सस्ती सेवा उपलब्ध होगी। निजी टेस्ट लैब में लगभग 450 रुपये में होने वाला टेस्ट अब अस्पताल में डेढ़ सौ रुपये में होगा। अस्पताल को 100 बिस्तर करने की सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सरकार को भेज दी गई हैं। इस अवसर पर एसडीएम अंकुश शर्मा, बीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि, नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया, उपाध्यक्ष एवं एचआरटीसी निदेशक बलराम पुरी, पार्षद सपना कटोच, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकास चौधरी, संतोष सोनी, अनिल शर्मा और विकास सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिना लाइट के हुआ मशीन का उद्घाटन
नगरोटा बगवां के नागरिक अस्पताल में सोमवार को ब्लड सेल काउंटिंग मशीन के उद्घाटन के समय अस्पताल की बिजली गुल रही। हालांकि, अस्पताल में इन्वर्टर के माध्यम से रोशनी की कुछ व्यवस्था तो की गई थी लेकिन, अस्पताल का अधिकतर भाग अंधेरे में था। विधायक ने इस पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल में बिना चालू हालत में पड़े विद्युत जेनरेटर को शीघ्र दुरुस्त कराकर उसे चालू करने के निर्देश दिए। विधायक ने विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों का हाल पूछा और सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें