फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीतमनगर कॉलोनी में कांगड़ा-चंबा पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे सर्च ऑपरेशन, खाली हाथ लौटी दो जिलों की पुलिस
विज्ञापन

प्रीतमनगर कॉलोनी में कांगड़ा-चंबा पुलिस ने दी थी दबिश
नशा तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा-चंबा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। दोनों जिलों की पुलिस टीम ने शाहपुर के साथ लगते प्रीतमनगर में नशा माफिया पर कार्रवाई की। लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने रविवार सुबह प्रीतमनगर कॉलोनी में अचानक दबिश दी। लगभग चार घंटे तक चले इस सर्च अभियान में एएसपी कांगड़ा आकृति शर्मा, एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर, शाहपुर थाना प्रभारी राकेश चंद विशेष रूप से मौजूद रहे, लेकिन पुलिस को इस कार्रवाई के दौरान पूरी कॉलोनी में कुछ नहीं मिला। उधर, शाहपुर थाना प्रभारी ने कहा कि बार-बार इस क्षेत्र से नशा तस्करी की शिकायतें आ रही थीं। जिसके चलते यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें