फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के पेपर लीक मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती पेपर लीक मामले की जांच शुरू
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की शिकायत पर विजिलेंस ने शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पालमपुर में आयोजित सेना भर्ती सामान्य ड्यूटी की लिखित परीक्षा पेपर के लीक होने मामले की शिकायत आने के बाद विजिलेंस धर्मशाला ने छानबीन शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों ने विजिलेंस के नॉर्थ जोन धर्मशाला के एसपी को इस बारे में लिखित शिकायत की थी। जिस पर विजिलेंस ने संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू की दी है। अभ्यर्थियों ने पालमपुर के एक कोचिंग सेंटर और सेना भर्ती निदेशक के लिखित परीक्षा के पेपर को एक समान होने और पेपर सोशल मीडिया का वायरल होने की शिकायत की थी। लिखित परीक्षा में जो पेपर अभ्यर्थियों को दिया गया था, उसे सेना भर्ती निदेशक की टीम ने वापस लिया था। ऐसे में पेपर लीक होना संदेह के घेरे में है, जबकि लिखित परीक्षा में मोबाइल ले जाने की भी अनुमति नहीं थी। उधर, एसपी विजिलेंस अरुल कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों की शिकायत पर मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें