धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज और धर्मशाला के 45 होटल व गेस्ट हाउस की बिजली-पानी के कनेक्शन बहाल हो गए हैं। नगर निगम धर्मशाला ने दस्तावेज पूरा करने के बाद इन होटल व गेस्ट हाउस का बिजली-पानी बहाल कर दिया है।
एमसी ने विद्युत बोर्ड और आईपीएच विभाग को दस्तावेज पूरे करने वाले होटल व गेस्ट हाउसों की सूची भेजी है। दरअसल हाईकोर्ट के आदेशों पर धर्मशाला एमसी के दायरे में लगभग 150 होटल व गेस्ट हाउसों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे गए थे। अब लगभग छह महीने बाद दस्तावेज पूरे करने के बाद एमसी धर्मशाला ने इन फिर से बिजली-पानी देने के निर्देश जारी किए हैं।
इस कारण कटा था बिजली-पानी
ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग स्थल न होने, अवैध कब्जा करने, घर में ही गेस्ट हाउस चलाने सहित अन्य खामियां पाए जाने के बाद हाईकोर्ट ने धर्मशाला और मैक्लोडगंज में ऐसे होटलों व गेस्ट हाउस का बिजली-पानी काटा था। हाईकोर्ट के आदेशों पर पीक सीजन में कनेक्शन काटे गए थे।
कोट्स
नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि खामियां पूरी करने वाले होटल व गेस्ट हाउस संचालकों के बिजली-पानी के कनेक्शन बहाल कर दिए हैं। इस बारे में आईपीएच विभाग व विद्युत बोर्ड को सूचित किया गया है।