फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ व्रत को लेकर धर्मशाला बाजार में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। करवाचौथ व्रत के लिए पूरे जिले में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। चूड़ियों की दुकानों से लेकर, मिट्टी के करवा, नारियल, मेहंदी कीप बेचने वालों की दुकानों तक पर भारी भीड़ उमड़ी रही। देर शाम तक महिलाएं व्रत से जुड़ा सामान खरीदती रहीं। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देर रात तक लगी रही। महिलाओं ने कपड़ों की भी जमकर खरीदारी की है। करवा चौथ के पर्व के चलते ज्वैलर्स और मनियारी की दुकानों पर पूरे दिन महिलाओं का तांता लगा रहा। इससे कारोबारियों की चांदी रही।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में करवाचौथ व्रत की पूर्व संध्या पर खूब रौनक रही। कोतवाली, कचहरी बाजार में करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में भी काफी उत्साह दिखाई दिया। बाजार में चूड़ी, मेहंदी व ब्यूटी पार्लर की दुकानों में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। पूरा दिन खरीदारी का दौर जारी रहा। रोशनी देेवी, मनोरमा कुमारी, दिशा शर्मा ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले लगभग सभी तरह के सामान के दाम बढ़ गए हैं।
मनियारी कारोबारी अमिता सिंह ने कहा कि सुहागी 30 रुपये से शुरू है। उसके बाद उपभोक्ता जो डिमांड करता है, उसके अनुसार रेट बढ़ता जाता है। वहीं, मिठाईयों की दुकानों में भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


ब्यूरी पार्लर में तीन दिन पहले से बुकिंग
शहर के कई ब्यूटी पार्लर में तीन दिन पहले से बुकिंग का दौर शुरू हो गया था। 20 अक्तूबर से लगातार महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में बुकिंग कर रहीं थीं। प्रवीण ब्यूटी सैलून के संचालक ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार कॉस्मेटिक उत्पादों के रेट में बढ़ौतरी हुई है। फेशियल के रेट में सीधे 500 से 1000 रुपये हुआ है।

300 से 500 रुपये में लगी मेहंदी
मेहंदी लगाने वाले दीपक, शेखर ने कहा कि सुबह से उन्होंने अभी तक 80 महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई है। उन्होंने कहा कि डिजाइन के अनुसार मेहंदी लगाने के रेट हैं, जो 300 से 500 रुपये तक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें