फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित समाचार जम्मू के लिए जरूरी
विज्ञापन

***********************
खड़ौता की पहाड़ियों में मिला नरकंकाल
पुलिस ने जम्मू के लापता व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर छानीं पहाड़ियां
मार्च में स्थानीय लोगों के साथ गया था ट्रैकिंग पर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगती खड़ौता की पहाड़ियों से शनिवार को एक नरकंकाल बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि यह नरकंकाल मार्च में लापता हुए कश्मीरी व्यक्ति का है। कश्मीरी व्यक्ति के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस थाना धर्मशाला में नौ जुलाई को दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद सदर पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार रात को एसएचओ सदर थाना सुनील कुमार की अगुवाई में खड़ौता की पहाड़ियां छानीं थीं। वहीं, यह सर्च अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इसके तहत धर्मशाला पुलिस को खड़ौता की पहाड़ियों से यह नरकंकाल मिला है। जानकारी के अनुसार गुलाम अली निवासी डोडा (जेएंडके) ने नौ जुलाई को पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका 40 वर्षीय बेटा जाफर हुसैन खनियारा में एक कारोबारी के पास पिछले करीब चार साल से काम कर रहा था। पहले तो उसकी परिजनों से बात होती थी, लेकिन दस मार्च के बाद जाफर की बात उनसे नहीं हुई और न ही उसका मोबाइल लग रहा था। परिजनों के बार-बार संपर्क करने के बावजूद जब जाफर से संपर्क नहीं हो पाया तो उसके पिता गुलाम अली वानी ने जम्मू के एसएसपी से मिलकर बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई थी। एसएसपी जम्मू ने उन्हें धर्मशाला पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी थी। इस पर नौ जुलाई को जाफर की गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने धर्मशाला में दर्ज करवाई थी।
आठ लोगों के साथ गया था पिकनिक मनाने
पुलिस की अब तक की छानबीन में पता चला था कि जाफर हुसैन दस मार्च को खनियारा के आठ लोगों के साथ खड़ौता से ऊपरी पहाड़ियों पर पिकनिक मनाने गया था। इस दौरान वह करीब दो दिन तक वहीं रुका था। इसके बाद उसके अन्य साथी तो लौट आए लेकिन वह रास्ता भटक गया और गायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को खड़ौता की पहाड़ियों से एक नरकंकाल मिला है। जम्मू-कश्मीर के डोडा निवासी जाफर हुसैन की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने दर्ज करवाई थी। संभावना जताई जा रही है कि यह नरकंकाल जाफर हुसैन का है। -संतोष पटियाल, एसएसपी, कांगड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें