फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेल्मेट के पेट्रोल पंपों पर नहीं मिला पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। यातायात सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन का अभियान सख्ती से शुरू हो गया है। शुक्रवार से बिना हेलमेट के बाइक चालकों को पेट्रोल देने की मनाही हो गई। ऐसे में जो चालक बिना हेलमेट के पहुंचे उन्हें बैरंग लौटाया गया। जबकि ज्यादातर हेलमेट पहनकर ही पेट्रोल पंपों पर पहुंचे। कुछ मामले ऐसे भी सामने आए, जिनमें हेलमेट के बिना पेट्रोल न मिलने पर चालक वापस गए और हेलमेट पहनकर पेट्रोल डलवाने फिर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने दोपहर एक से लेकर डेढ़ बजे तक गांधी पार्क के नजदीक पेट्रोल पंप का मुआयना किया। इस दौरान करीब 20 दोपहिया वाहन चालकों ने पेट्रोल पंप का रुख किया। इनमें से अधिकतर ने हेलमेट पहने हुए थे, जबकि एक लड़की और एक बुजुर्ग व्यक्ति बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जिन्हें पेट्रोल देने से कर्मियों ने मना कर दिया। जिला प्रशासन की शुरू की गई इस मुहिम का अधिकतर दोपहिया वाहन चालकों ने समर्थन किया, जबकि एक व्यक्ति ने इस मुहिम को गलत ठहराया। इस दौरान पेट्रोप पंप आपरेटर भी इस मुहिम पर लोगों को जागरूक करते दिखे। वहीं पेट्रोप पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का बोर्ड भी लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया गया था।
---
फौरन किया भूलसुधार, दूसरे चक्कर में हेलमेट पहन डलवाया पेट्रोल
चीलगाड़ी की संजुला जब स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए आई तो उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इस पर पेट्रोल पंप कर्मियों ने पेट्रोल भरने से मना कर दिया। इसके बाद वह थोड़ी देर बाद हेलमेट पहनकर आई, जिसके बाद ही उसकी स्कूटी में पेट्रोल भरा गया।
विज्ञापन


किसने क्या कहा

प्रशासन की मुहिम अच्छी
1. धर्मशाला के रहने वाले अशोक कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की यह मुहिम अच्छी है। पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट न पहने दोपहिया चालक को तेल मुहैया न करवाना अच्छा है। इससे लोगों में हेलमेट पहनने की आदत बनेगी।
अभियान का किया समर्थन
2. नड्डी के रहने वाले सचिन ने भी जिला प्रशासन की मुहिम का समर्थन किया। सचिन ने कहा कि हेलमेट के बिना दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया ही नहीं जाना चाहिए। उसने कहा कि वह शुरू से ही हेलमेट पहनते आए हैं।

पहले शुरू की गई थी मुहिम
3. हारचक्कियां के कुलदीप भी नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान के पक्ष में दिखे। कुलदीप ने कहा कि इस मुहिम को पहले भी शुरू किया गया था, लेकिन अधिकारी के तबादले के बाद ही यह मुहिम दम तोड़ गई।

घर के पास पंप तो कैसे पहनें हेलमेट
4. धर्मशाला के रहने वाले टशरिंग ने जिला प्रशासन की इस मुहिम को सिरे से नकार दिया। टशरिंग का कहना था कि कई बार घर या दुकान के पास ही पेट्रोल पंप होता है। ऐसे में व्यक्ति को पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट को पहनना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें